सोमवार, 23 दिसंबर 2024

मत पूछों मुझे क्या क्या रोकता है , बुलाता है स्कूल मगर बहुत कुछ जाने से रोकता है।

Guptratn bhawnaon ke samndar mein

मत पूछो मुझे क्या क्या रोकता है ,
बुलाता है स्कूल /ऑफिस मगर जाने से 
बहुत कुछ रोकता है l 
मत पूछों मुझे क्या -क्या रोकता है ,
गर्म रज़ाई , नरम बिस्तर रोकता है,
ठण्ड में तापमान का ये गिरता हुआ स्तर रोकता है ,
 मत पूछों मुझे-----------
सर्द हवाएं ठण्ड , ये मौसम नम रोकता है ,
थोड़ी देर और सो जाऊं ,ये मन रोकता है। 
जैसे तैसे निकल जाता/जाती  हूँ घर से ,
सड़को पर चाय -पकोड़े की महक, और 
ये बनाने वाला बिन कहे रुकने को टोकता है ,
पीछा छुड़ाके जो चल भी  दूँ आगे में ,
तो निकलने नहीं देता ,
 सड़कों पे लगा ये ट्रैफिक रोकता है 
मत पूछों मुझे क्या क्या रोकता है ,
बुलाता है स्कूल मगर बहुत कुछ जाने से रोकता है।  

#World Book Day 23 Apri: Books can be good friends and can talk to you. skit by guptratn

मत पूछों मुझे क्या क्या रोकता है , बुलाता है स्कूल मगर बहुत कुछ जाने से रोकता है।

Guptratn bhawnaon ke samndar mein मत पूछो मुझे क्या क्या रोकता है , बुलाता है स्कूल /ऑफिस मगर जाने से  बहुत कुछ रोकता है l  मत पूछों मुझे क्...

#गुप्तरत्न ये मौसम कहता है बन जाओ मेरा जैसा,